Home Headlines जलदाय विभाग में अब लिखित परीक्षा से होगी भर्ती

जलदाय विभाग में अब लिखित परीक्षा से होगी भर्ती

0
जलदाय विभाग में अब लिखित परीक्षा से होगी भर्ती
water resources department to fill up vacant post by written test
water resources department to fill up vacant post by written test
water resources department to fill up vacant post by written test

जयपुर। जलदाय विभाग में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की बजाय अब विभाग लिखित परीक्षा आयोजित कर पदों पर भर्ती करेगा। विभाग ने अधीनस्थ सेवा अधिनियम में संशोधन कर सीधी भर्ती पर रोक लगा दी है वही रिक्त पदों की जानकारी जुटाने के बाद विभाग रिक्तियां जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की कवायद करेगा।

जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग में बीते तीन साल से सहायक कर्मचारियों के 1280 रिक्त पदों पर भर्ती का मामला अटका हुआ है वहीं कनिष्ठ लिपिक श्रेणी के पद रिक्त रहने से विभागीय कार्यों पर असर पड़ रहा है।

पूर्व में विभाग ने सहायक कर्मचारियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन भर्ती प्रक्रिया तकनीकी कारणों से अटक गई। वहीं बाद में विभाग ने भर्ती रद्द करने की घोषणा कर दी।

अधीनस्थ सेवा अधिनियम 1967 में संशोधन होने पर विभाग में अब रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की बजाय लिखित परीक्षा से कराने का निर्णय हुआ है।

वहीं मुख्यालय स्तर पर विभाग में सभी श्रेणी के रिक्त पदों की जानकारी जुटाई जा रही है और संभवतया अगले कुछ महीनों में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जलदाय अधिकारियों ने जताई है।