Home Latest news मुख्यमंत्री की गुड बुक के चक्कर मे सिरोही शहर को रखा प्यासा

मुख्यमंत्री की गुड बुक के चक्कर मे सिरोही शहर को रखा प्यासा

0
मुख्यमंत्री की गुड बुक के चक्कर मे सिरोही शहर को रखा प्यासा
chief minister vasundhara Raje
chief minister vasundhara Raje
chief minister vasundhara Raje

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिलेवासियों की समस्या को सुनने आ रही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तैयारी में प्रशासन ने सिरोही वासियों की आवश्यक जरूरतों को भी दरकिनार कर दिया है, इससे आपका जिला आपकी सरकार उद्देश्य से कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है। सिरोही शहर के कई इलाकों चैथे दिन भी पानी नहीं आया। सिरोही में एकांतरे पानी दिया जाता है। यह समस्या उन्हें आ रही बिजली की अव्यवस्था के कारण।

cm_wel

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आपका जिला, आपकी सरकार अभियान के तहत सिरोही में लोगों की समस्याओं से रूबरू होने आ रही हैं। लेकिन प्रशासन ने जिलवासियों को ही समस्या में डाल दिया है। मात्र मुख्यमंत्री के आने की तैयारी में शहर के तीस हजार लोगों को प्रभावित कर दिया है। दिखावे की चमचमाहट में जिला प्रशासन सर्किट हाउस, अरविंद पेवेलियन, पैलेस रोड और जिला परिषद को चमकाने में ही लगे हैं। सिरोही शहर में क्या समस्या है इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है। कई इलाकों में तीन दिन से पानी नहीं आया है। लोग पानी के लिए हैंडपम्पों के चक्कर लगा रहे हैं।

cm
-दो दिन से जा रही है लाइट
सिरोही शहर में कालका जी पम्पिंग स्टेशन से टंकी भरी जाती है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ने बताया दो दिनों से सुबह चार बजे इस जगह की लाइटें जा रही हैं और सात बजे वापस आ रही है। सात बजे ही पानी की सप्लाई का समय होता है। ऐसे में टकियां नहीं भर पाती है। जिससे सप्लाई नहीं की जा पा रही है।
-भाजपाई स्वागत में मस्त
शहर की समस्याओं का खयाल रखने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को भी सौंप रखी है। लेकिन पांच दिन से ये लोग होर्डिंग लगाने के लिए मुख्यमंत्री को दिखने लायक जगह देखने में इतने मशगूल है कि इन्हें यह भी पता नहीं होगा कि इनके यहां भी पानी की सप्लाई हुई है या नहीं।
इनका कहना है….
सिरोही में अणगौर और कालका जी पम्पिंग स्टेशन से पानी पम्प किया जाता है। सप्लाई के समय से तीन घंटे पहले इन जगहों पर लाइट चली जाती है तो टंकियां नहीं भर पाती हैं। जिससे सप्लाई नहीं हो पाती है।
एसपी शर्मा
अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग, सिरोही।