Home Headlines ममता बनर्जी ने लिखी असहिष्णुता पर कविता, केंद्र पर कसा तंज

ममता बनर्जी ने लिखी असहिष्णुता पर कविता, केंद्र पर कसा तंज

0
ममता बनर्जी ने लिखी असहिष्णुता पर कविता, केंद्र पर कसा तंज
West Bengal Chief Minister mamata banerjee wrote poetry on intolerance, grated dig at center
West Bengal Chief Minister mamata banerjee wrote poetry on intolerance, grated dig at center
West Bengal Chief Minister mamata banerjee wrote poetry on intolerance, grated dig at center

कोलकाता। देशभर में चल रहे असहिष्णुता के माहौल में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हिस्सा लिया है। ममता बनर्जी ने देश भर में कुछ दिनों से चल रहे इस माहौल पर अपनी कलम चलाई है।

ममता ने देश के वर्तमान अवस्था पर एक कविता लिखी है, जो बंगाली भाषा में है। इस कविता के बोल से ममता ने केंद्र सरकार के काम-काज और उसके सहायक दलों पर तंज कसा है। ममता ने इस कविता का नाम ‘असहिष्णुता’ रखा है ।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ममता ने राज्य में गोमांस खाने वाले लोगों के लिए कहा था कि यहाँ पर लोगों को खाने-पीने की छुट है।

ममता ने कहा था कि किसी सरकार को हक नहीं है कि वे अपनी प्रजा के खान-पान पर रोकथाम करे। बताते चले कि राजनीति के साथ-साथ ममता ने लिखना जारी रखा है। अबतक उन्होंने 53 किताबें लिखीं हैं । इतना ही नहीं, ममता वर्ष के अधिकतम बेचीं गई किताबों की लेखिका की सूचि में भी शामिल हैं |