Home Latest news शनिदेव को खुश करने के लिए करें ये पूजा, होंगे वारे न्यारे

शनिदेव को खुश करने के लिए करें ये पूजा, होंगे वारे न्यारे

0
शनिदेव को खुश करने के लिए करें ये पूजा, होंगे वारे न्यारे
What to do on the day of Shani's day, what will you do on the day of special benefits?
What to do on the day of Shani's day, what will you do on the day of special benefits?
What to do on the day of Shani’s day, what will you do on the day of special benefits?

कर्म-फल दाता शनिदेव को संकट का प्रतीक मानते हैं, सच बात यह है कि वे कर्म के अनुसार ही प्रभाव डालते हैं। अगर आपको लगता हैं काम अच्छे नहीं हो रहे हैं तो आप शनिदेव तो रिझाने के लिए शनिवार को ये उपाए अपनाएं और लाभ पाएं, जानिए क्या है ये उपाय।

शनिवार का दिन शनिदेव का कहा जाता है। लोग उन्‍हें खुश करने के लिए सरसों का तेल चढ़ाते हैं, या दान करते हैं।पर पंडितों की मानें तो कुछ चीजें ऐसी हैं जो शनिदेव को भाती हैं। अगर इनका दान किया जाए या इन्‍हें जेब में रखा जाए तो सौभाग्‍य आता है।

उड़द की दाल को शनिवार को दान किया जाता है। इसके कुछ दानों को जेब में रखने से दुख-दारिद्रय दूर होता है।
तिल शनिदेव को काफी पसंद है। शनिवार को तिल दान भी किया जाता है। अगर आप इस दिन पर्स में तिल के कुछ दाने रखेंगे तो आपको लाभ होगा।

कहते हैं कि शनिदेव को नीला रंग भाता है। इसलिए नीले रंग के फूल को जेब या पर्स में रखें। इससे आपको शाम तक अच्‍छी खबर मिलेगी।

शनिवार को काले रंग के वस्‍त्र पहने जाते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। इससे विशेष लाभ होता है। काले रंग का पर्स, रुमाल रखने से भी लाभ होता है। काजल लगाएं या काजल की डिबिया भी साथ रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-