Home Latest news वास्तु में किस तरह मदद करेगा फिश एक्वैरियम

वास्तु में किस तरह मदद करेगा फिश एक्वैरियम

0
वास्तु में किस तरह मदद करेगा फिश एक्वैरियम
What will help in building aquarium fish
What will help in building aquarium fish
What will help in building aquarium fish

आपने घर में सुख समृद्धि की चाहत हर किसी को होती है। जिसके लिए वे क्या कुछ नहीं करते। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में मछलियों का एक्वैरियम रखना शुभ होता है। ये घर और लर्कप्लेस की स्ट्रेस से निजात पाने में आपकी मदद करता है। यहां जानें कैसे रखें एक्वैरियम जो खुशहाली से भरा रहे आपका घर-

एक्वैरियम में नौ मछलियां रखनी चाहिए। एक्वेरियम को रखने की जगह भी उचित होनी चाहिए। मछलियों को बार-बार एक से दूसरी जगह पर नहीं रखना चाहिए और उन्हे सिर्फ एक ही व्यक्ति के द्वारा भोजन देना चाहिए।

मछली के टैंक या जार को बिल्कुल साफ रखना चाहिए। फिल्टर्स, एरिएशन आदि बिल्कुल सही तरीके से चलने चाहिए। अगर आप अपने फिश एक्वेरियम को अच्छा और रंगीन रखना चाहते है तो उसमें कुछ प्रकार के आर्टिफिशियल प्लांट भी लगा सकते हैं।

घर में मछली को रखना शगुन होता है। मछलियां घर को बुरी नजर से दूर रखती हैं। ऐसे में आप अपने घर में मछलियों को रखें। ऐसा माना जाता है कि अगर आपके द्वारा पाली गई मछलियां प्राकृतिक मृत्यु मरती हैं तो आपके घर या ऑफिस की भी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

मछलियों का पालन करने से घर और कार्यालय में काफी ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जब आप थके हुए होते हैं तो इन मछलियों को देखने से दिमाग को आराम मिलता है और एक सुकून भरा वातावरण बन जाता है।

अगर आपको लगता है कि आपके घर या ऑफिस में परेशानियां आ रही हैं तो इसका मतलब है कि वास्तु दोष है। इसे मिटाने के लिये उस जगह पर फिश एक्वेरियम रखें। इससे समस्याएं भी सुलझेंगी और पैसा भी खूब आएगा। मछलियों को दाना देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।