Home Sirohi Aburoad भाजपा के अधिकांश ब्लॉक अध्यक्षों को गुस्सा क्यूं आता है?

भाजपा के अधिकांश ब्लॉक अध्यक्षों को गुस्सा क्यूं आता है?

0
भाजपा के अधिकांश ब्लॉक अध्यक्षों को गुस्सा क्यूं आता है?
bjp block president and district president at dak bunglow
bjp block president and district president at dak bunglow
bjp block president and district president at dak bunglow

सबगुरु न्यूज(परीक्षित मिश्रा)-सिरोही। कांग्रेस में दो कांग्रेस हो चुकी है तो भाजपा में कई-कई भाजपा बनती दिख रही है। हर एमएलए और उनके समर्थक, सांसद और उनके समर्थकों के अलावा अब जिलाध्यक्ष और उनके समर्थक व ब्लॉक अध्यक्ष व उनके समर्थक भी अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे हैं। पहली बार यह गुस्सा मंगलवार को सिरोही डाक बंगले में देखने को मिला और दूसरी बार बुधवार को आबूरोड में प्रभारी मंत्री के सामने।

पहली बार यह गुबार मंगलवार को डाक बंगले में फूटा। यहां पर आईटी प्रशिक्षण के बाद जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी को ब्लॉक अध्यक्षों ने घेर लिया। सबकी शिकायतें काफी समान थी। किसी कार्यकर्ता का काम नहीं हो रहा है और जिलाध्यक्ष भी कुछ नहीं कर रहे हैं। इनका आरोप यह भी था कि अपने विधायक बनने के प्रयास जिलाध्यक्ष लगातार कर रहे हैं, लेकिन पार्टी और संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रति प्रशासनिक लवाजमेे के रवेये के प्रति वह कथित रूप से उदासीन हैं।

जम्बो कार्यकारिणी बनी आफत

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए उनकी जम्बो कार्यकारिणी सबसे ज्यादा समस्या बनी हुई है। इन ब्लॉक अध्यक्षों ने मंगलवार को डाक बंगले में जिलाध्यक्ष को बताया कि उन्होंने पार्टी के नियमों से परे जाकर कार्यकारिणी बना दी है। स्वयं के निकटस्थों को करीब लाने और लाभांवित करने के लिए इनमें पद दे दिए गए। इसमें ब्लॉक अध्यक्षों की रायशुमारी नहीं की गई। आरोप यह था कि ब्लॉक अध्यक्षों के विरोधियों को भी कार्यकारिणी में स्थान देकर ब्लॉक अध्यक्षों को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है।

कहा, एमएलए और आप नहीं हम मिलेंगे मंत्री से

बात यहां तक पहुंची कि मंगलवार को डाक बंगले में मौजूद ब्लॉक अध्यक्षों ने यह तक कह दिया कि बुधवार को प्रभारी मंत्री राजेन्द्र राठौड़ से तीनों एमएलए और जिलाध्यक्ष के बिना सभी ब्लॉक अध्यक्ष उनसे मिलेंगे। उन्हें जिले में पार्टी के हालातों के बारे में बताएंगे।

पहुंच पाए पांच ही ब्लॉक अध्यक्ष

डाक बंगले में जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी को बताए अनुसार ब्लॉक अध्यक्षों ने बुधवार को पंचायत समिति आबूरोड में प्रभारी मंत्री राजेन्द्र राठौड़ से मुलाकात भी की। यहां पर मीटिंग के दौरान पांच ही ब्लॉक अध्यक्ष पहुुंच पाए। सूत्रों के अनुसार इन पांच ब्लॉक अध्यक्षों ने जनप्रतिनिधियों और जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से भी राठौड़ को अवगत करवाया। पार्टी सूत्रों का दावा है कि राठौड़ जिले में भाजपा की इस स्थिति को जानकार खफा भी हुए।

माउण्ट आबू में जुट सकते हैं ब्लॉक अध्यक्ष

जिले में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से कार्यकर्ताओं को हो रही पीड़ा के बारे में चर्चा करने के लिए शीघ्र ही भाजपा के दसों ब्लॉक अध्यक्षों की माउण्ट आबू में बैठक हो सकती है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि नवरात्रि के दौरान प्रभारी मंत्री यहां पर आएं तब या दसों ब्लॉक अध्यक्ष जयपुर जाकर जिले में पार्टी के हालातों से उनको अवगत करवाएं।

https://www.sabguru.com/both-fraction-of-congress-give-own-memorandum/

https://www.sabguru.com/lodha-target-sirohi-police-during-procession-in-sirohi/

https://www.sabguru.com/lodha-meets-sp-on-pending-fir-on-insult-of-tricolour/