Home Breaking आखिर गधों को साथ लेकर महिलाएं क्यूं पहुंची कलक्ट्रेट

आखिर गधों को साथ लेकर महिलाएं क्यूं पहुंची कलक्ट्रेट

0
आखिर गधों को साथ लेकर महिलाएं क्यूं पहुंची कलक्ट्रेट

 

 

 

 

 

 

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर की जिला कलेक्ट्री पर सोमवार को ओड़ समाज की महिलाओं ने गधों के साथ प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को अपनी पीड़ा बताई।

दरसअल नगर निगम द्वारा इन लोगों को शहर में कहीं पर भी मलबा नहीं डालने दिया जा रहा है। इस वजह से मल्लातलाई इलाके की ओढ़ जाति की महिलाएं अपने गधों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गईं।

इस दौरान करीब आधे घण्टे से भी अधिक समय तक इन आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों की समजाइश के बाद मामला शांत हुआ। इन महिलाओं ने मांग की है कि जल्द नगर निगम द्वारा इन्हें एक स्थान मुहैया कराया जाए जहां पर ये मलबा डाल सकें।