Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
निकाह का झांसा देकर विधवा युवती का शारीरिक शोषण - Sabguru News
Home India City News निकाह का झांसा देकर विधवा युवती का शारीरिक शोषण

निकाह का झांसा देकर विधवा युवती का शारीरिक शोषण

0
निकाह का झांसा देकर विधवा युवती का शारीरिक शोषण
widow woman Sexual exploited by man in jhansi
widow woman Sexual exploited by man in jhansi
widow woman Sexual exploited by man in jhansi

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के थाना प्रेमनगर इलाके में विधवा महिला से शादी का झांसा देकर एक युवक लगातार कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा।

जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने उसे व उसके दामाद के साथ मारपीट कर शादी करने से मना कर दिया।

परेशान होकर पीडिता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खातीबाबा निवासी शहनाज काल्पनिक नाम के पति की 5 वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी।

पति की मौत के बाद उसकी मुकरयाना निवासी मनमून इलाही से हो गयी। मुलाकात के दौरान युवक उससे निकाह करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

लोक लज्जा के भय से जब उसने युवक से निकाह करने के लिए कहा तो उसने निकाह करने से इन्कार कर दिया।

महिला ने युवक पर शादी करने का जब दबाव बनाया तो उसने अपने साथी फिरोज खान निवासी बिजौली के साथ उसकी व उसके दामाद के साथ मारपीट कर दी और जब उन्हे बचाने उसकी बेटी आयी तो उसके साथ छेडखानी कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

परेशान होकर उसने थाने की पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।