Home India City News ससुर पर दुष्कर्म, पति पर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप

ससुर पर दुष्कर्म, पति पर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप

0
ससुर पर दुष्कर्म, पति पर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप
wife file case for unnatural sexual offence against husband
wife file case for unnatural sexual offence against husband
wife file case for unnatural sexual offence against husband

एटा। उप्र के एटा जिले के अलीगंज थानाक्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने तथा पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। करीब एक सप्ताह पुराने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलीगंज कोतवाली में शनिवार की शाम लिखाई गई इस सनसनीखेज प्राथमिकी में पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ससुर प्रमोद व पति योगेश द्वारा उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाता रहा है।

महिला का आरोप है कि बीते 11 अगस्त की रात करीब 1.15 बजे अलीगंज कस्बा के डागबंगला क्षेत्र में समझौते के नाम पर आए उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसके पति द्वारा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया।

अलीगंज कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार भदौरिया ने बताया है कि मामले की पति व ससुर के नाम प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।