Home Headlines राजस्थान को बनाएंगे ग्रीन स्टेट : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

राजस्थान को बनाएंगे ग्रीन स्टेट : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

0
राजस्थान को बनाएंगे ग्रीन स्टेट : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje
Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje
Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje

जयपुर। राजस्थान एक मरुस्थलीय प्रदेश है, जिसे हम हरसंभव प्रयास कर ग्रीन स्टेट बनाएंगे। शहरों के सौन्दर्यीकरण तथा हरियाली विकसित करने के लिए वे ही पेड़-पौधे लगाए जाएं, जिनका रखरखाव आसान और सस्ता हो। पेड़-पौधे लगाए जाएं, वे ऐसे हों जिनकी सुन्दरता और हरियाली लम्बे समय तक बनी रहे।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर शहर के सड़क मार्गों तथा उद्यानों के सौन्दर्यीकरण संबंधी बैठक को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर ग्रीन स्पेस बढ़ाने से शहरवासियों को भरपूर मात्रा में ताजा हवा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन प्रमुख सड़क मार्गों पर खुले नाले हैं, उन्हें कवर कर उन पर कियोस्क तैयार किए जाएं। यह कियोस्क फल-सब्जी विक्रेताओं तथा अन्य छोटे विक्रेताओं को आवंटित किए जा सकेंगे।

नौ जोन बनाकर होगा जेएलएन मार्ग का सौन्दर्यीकरण

जेएलएन मार्ग को अधिक सुन्दर और ग्रीन बनाने के लिए इसे नौ जोन में बांटकर हर जोन में अलग-अलग थीम पर पेड़ लगाए जाएंगे और फुलवारी विकसित की जाएगी। सड़क किनारे ऐसे पेड़ लगाए जाएंगे, जिन पर मौसम के अनुसार अलग-अलग रंगों के फूल लगेंगे। वहीं सर्विस लेन के साथ-साथ अमलतास और गुलमोहर के पेड़ भी लगाए जाएंगे।