Home Breaking अब देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार

अब देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार

0
अब देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार
with gujarat and himachal in its bag, BJP now controls 19 of the 29 indian states
with gujarat and himachal in its bag, BJP now controls 19 of the 29 indian states
with gujarat and himachal in its bag, BJP now controls 19 of the 29 indian states

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सोमवार को गुजरात में सत्ता बरकार रखने में सफल रही और हिमाचल प्रदेश में उसने कांग्रेस से सत्ता छीन ली। इस तरह अब भाजपा 19 राज्यों में सत्ता में है। इन 19 राज्यों में से 14 में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता में है।

इन कुल राज्यों में हिमाचल प्रदेश व गुजरात की जीत भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश व गुजरात में भाजपा खुद के दम पर सरकार बनाएगी।

भाजपा के मुख्यमंत्री वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, गोवा, मणिपुर, असम, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड व गुजरात शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में भी अब भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।

जम्मू एवं कश्मीर, बिहार, आंध्र प्रदेश, सिक्किम व नागालैंड में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सत्ता में है। कांग्रेस पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम व केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्ता में है।

https://www.sabguru.com/bjp-hopes-to-ride-on-gujarat-win-in-karnataka-elections/