Home India City News लव मैरिज का पति, पत्नी पर कसाई बनकर टूट पड़ा

लव मैरिज का पति, पत्नी पर कसाई बनकर टूट पड़ा

0
लव मैरिज का पति, पत्नी पर कसाई बनकर टूट पड़ा
woman beaten by husband in jhunjhunu
woman beaten by husband in jhunjhunu
woman beaten by husband in jhunjhunu

झुंझुनू।  आज से ठीक पांच साल पहले मां, बाप परिवार वालो को आंखे दिखाकर कोर्ट में शादी रचाने वाली उस युवति ने कभी भी सपने में नही सौचा होगा की उसका लाईफ पार्टनर उसको इस कदर पीटेगा की उसको मौत और जिन्दगी से संघर्ष करना पड़ेगा।

हमेशा प्यार को जिन्दा रखने की कसमे खाने वाला पति एक दिन कसाई बनकर उस पर इस कदर टूट पड़ेगा। यह कोई फिल्मी कहानी नही है।

प्राप्त खबरो के अनुसार झुंझुनू की गायत्री नामक युवति ने बामलास निवासी मोहनसिंह राजपूत से प्रेम के बंधन में बंध गई। कुछ दिनो तक तो दोनो में ठीक ठाक चलता रहा।

समय ने ज्योंहि करवट बदली दोनो में बच्चे पैदा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पीडि़त गायत्री संतान की चाहत रखती थी जबकि पति को यह बात कतई बर्दास्त नही थी।


सोमवार को प्रात: मोहनसिंह सिंह पुत्र अमरसिंह शेखावत ने गायत्री को इतना पीटा की उसको गंभीर हालत में राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल में पहुॅचाया गया।

घायल पीडि़त महिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वारा पर तडफ़ती रही लेकिन चिकित्सको ने उसे भर्ती तक नही किया। भीड़ जमा होकर तमाशा देखती रही। अचानक दो समाज सेवी अस्पताल पहुॅचे तब उसे वार्ड नम्बर दो ट्रोमा यूनिट में भर्ती किया गया।

अस्पताल वालो का बेशर्मी भरा बयान था। इस महिला के साथ कोई नही था। इसलिये भर्ती नही की। पीडि़त गायत्री का आरोप है कि उसके पति ने दो बार जबरन गर्भपात करवा दिया।

उसने बताया कि पहले उसकी शादी छावसरी गांव में हुई थी जहां उसके पति की मौत अधिक शराब पीने से हो गई थी जिसके दो बच्चे थे। उसके बाद उसकी दोस्ती मोहन सिंह से हुई।

जाति बंधन तौडक़र मोहनसिंह राजपूत से शादी रचाई की उसे सुख सुविधा व पति का प्यार दुलार मिलेगा। लेकिन जीवन नरक बन जायेगा। यह उसने कभी नही सोचा।

समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में पुलिस पीडि़त का बयान लेना भी उचित नही समझा जबकि चिकित्सक कोतवाली पुलिस को तुंरत सूचना दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here