Home India City News नागपुर : ट्रेन से गिर कर एक महिला की मौत, एक घायल

नागपुर : ट्रेन से गिर कर एक महिला की मौत, एक घायल

0
नागपुर : ट्रेन से गिर कर एक महिला की मौत, एक घायल
woman dies after fall from train at Nagpur railway station
woman dies after fall from train at Nagpur railway station
woman dies after fall from train at Nagpur railway station

मुंबई। नागपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जगह पाने मची अफरातफरी के बीच एक महिला ट्रेन के नीचे  आ गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि प्लेटफार्म पर गिरने से मधु थापा (45) नामक एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

वह बिनाकी मंगलवारी, कांजी हाउस चौक की निवासी है। उसको मेयो में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान हिवरीनगर निवासी शशिकला मेश्राम (५५) के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार यार्ड से मुंबई जाने के लिए सेवाग्राम एक्सप्रेस उल्टी दिशा में प्लेटफार्म नंबर 4 पर आ रही थी। साधारण डिब्बे में जगह पाने के लिए यात्री दौड़ पड़े।

इस दौरान धक्का लगने से शशिकला प्लेटफार्म से नीचे गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ कट गया। कुछ लोगों ने उसको बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर गिरने से मधु थापा घायल हो गई।

ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक ने बताया कि घायल के बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई है। पेट में भी चोट की आशंका है। एक्सरे व अन्य जांच रिपोर्ट के बाद ऑपरेशन किया जाएगा।