Home Delhi महिला से बदसलूकी मामले में सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज

महिला से बदसलूकी मामले में सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज

0
महिला से बदसलूकी मामले में सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज
a muslim woman files harassment and molestation with police against AAP MLA Somnath Bharti
a muslim woman files harassment and molestation with police against AAP MLA Somnath Bharti
a muslim woman files harassment and molestation with police against AAP MLA Somnath Bharti

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती पर एक बार फिर महिला से बदसलूकी के आरोप में साकेत थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इससे पहले सोमनाथ पर अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हो चुका है।

दरअसल सहेली नाम की संस्था की अध्यक्ष शबाना खान ने साकेत थाने में शनिवार को भारती के खिलाफ महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई है।

शबाना खान ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को सोमनाथ ने हौजरानी स्थित ईदगाह पार्क में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस आयोजन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आना था। कार्यक्रम के बारे में पूरे इलाके में लाउड स्पीकर से आम जनता को शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

खान ने शिकायत में लिखा है कि वह और उसकी संस्था की कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होने गईं थी। मुख्यमंत्री से जब अपनी संस्था में पढऩे वाली छोटी-छोटी बालिकाओं को मिलवाने की उन्होंने कोशिश की तो भारती के इशारे पर आप कार्यकर्ताओं ने संस्था की कार्यकर्ता साहिन खान और अन्य के साथ धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार और गाली गलौज की।

कार्यक्रम से बाहर निकलने पर शारीरिक क्षति पहुंचाने की कोशिश की। महिला ने शिकायत में कहा है कि जब भारती से इस बारे में कहा गया तो उन्होंने अनसुना कर दिया। शिकायत में खान ने उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।