Home Breaking पीएम मोदी के कारण दो प्यार करने वाले बिछुडे, टूट गई शादी!

पीएम मोदी के कारण दो प्यार करने वाले बिछुडे, टूट गई शादी!

0
पीएम मोदी के कारण दो प्यार करने वाले बिछुडे, टूट गई शादी!
kanpur couple called off their wedding because of a fight over on PM modi
kanpur couple called off their wedding because of a fight over on PM modi
kanpur couple called off their wedding because of a fight over on PM modi

कानपुर। प्यार के लिए अकबर ने अनारकली के लिए ताजमहल बनवाया और आज लोग अपने प्यार के लिए जान तक न्यौछावर कर देते हैं। लेकिन एक युवक ने अपने प्यार को इसलिए ठुकरा दिया कि प्रेमिका को प्रधानमंत्री पसंद नहीं थे, जबकि प्रेमी प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा प्रसंशक था।

परिवार का कहना है कि बच्चों के प्यार के आगे वह झुक गए थे और इस शादी के लिए रजामंद भी हो गए थे। आटो पार्टस के व्यावसायी ने अपने बेटे की शादी के लिए लड़की देखी, जो पहली ही नजर में लड़के के परिवार को लड़की भा गई। जबकि लड़की व उसके परिवार को भी लड़का पसंन्द आ गया।

लड़की की फोटो को देखकर लड़का भी दिल ही दिल में लड़की से प्रेम करने लगा। बात जब शादी की आई तो घरवालों ने लड़का-लड़की को बातचीत करने के लिए सीसामऊ स्थित गांधीनगर के एक मंदिर में बुलाया। दोनों एक दूसरे से बातचीत करते हुए आज की दुनिया और महंगाई के बारे बात करने लगे।

देखते ही देखते लड़के ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा शुरु कर दी और कहां कि जैसे मोदी जी देश की तरक्की में अपना सहयोग दे रहे है वैसे यह देश और हमारा कानपुर भी तरक्की की बुलंदी छूएगा।

लड़का बिजनैसमैन होने के चलते अपना नजरिया लड़की यानि की प्रेमिका को बताया। जिस पर सरकारी नौकरी में कार्यरत लड़की ने लड़के की बात को खंडन करते हुए कहां कि मोदी की आर्थिक नीतियां देश के हितों के अनुरूप नहीं है।

इस पर लड़का लड़की पर बिफर गया, उसने कहा कि मोदी जी देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह बहस इतनी ज्यादा गर्म हो गई कि दोनों एक-दूसरे से इतने खफा हो गए कि दोनों वहां से उठ कर चले गए। दोनों ने अपने परिजनों को बता दिया कि उनका आपस में शादी करने का इरादा अब नहीं है।

इसके बाद दोनों के परिजनों को वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि परिवार ने बताया कि अपने-अपने नजरियें को लेकर लड़का-लड़की में कुछ बहस हुई थी। लेकिन दोनों बच्चों से बात की जा रही है, अगर वह शादी के लिए राजी होते है तो ही शादी की जाएगी।

शादी की जिद पर अड़ी किशोरी ने लगाई आग, मां-बेटी की मौत
https://www.sabguru.com/allahabad-mother-daughter-died-fire-wedding-dispute/

16 साल की बेटी कर रही थी मंगेतर से फोन पर बात, पिता ने काट डाला सिर
https://www.sabguru.com/honour-killing-father-kills-daughter-in-karnal-village/

प्रेम, समर्पण और विश्वास की मूरत है ‘विवाह’
https://www.sabguru.com/marriage-love-partnership-equality-gentleness-generosity-dedication/