Home India City News जयपुर : नशीला पेय पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर : नशीला पेय पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

0
जयपुर : नशीला पेय पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
woman gangraped in jaipur
woman gangraped in jaipur
woman gangraped in jaipur

जयपुर। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक महिला को नशीला पेय पिलाकर पांच दिन बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। किसी तरह चंगुल से छूटकर महिला ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है।


जानकारी के अनुसार मूलत: अलवर की रहने वाली और अभी कानोता निवासी 28 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि 3 जुलाई को वह पीहर जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे पिन्टया, कालिया और सरिया नाम के तीन व्यक्ति मिले।

आरोपियों ने पीडि़ता को जयपुर छोड़ने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद मूूलचन्द और राजू लोहार भी गाड़ी में बैठ गए। रास्ते में आरोपियों ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पीडि़ता को पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई।

आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में ले गए जहां सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीडि़ता की तबीयत खराब हो गई लेकिन इस दौरान आरोपियों ने तीन-चार दिन महिला को बंधक बनाए रखा।

इसके बाद आरोपियों ने पीडि़ता को हरिओम नाम के व्यक्ति के पास भेज दिया। उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। 7 जुलाई को किसी तरह पीडि़ता उसके चुंगल से भागकर अपने घर पहुंची।

दो महिने के बाद तबीयत ठीक होने पर पीडि़ता ने आप-बीती अपने पति को बताई और इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता किसी भी आरोपी को पहले से नहीं जानती थी। आरोपियों ने जब पीडि़ता को बंधक बना रखा था, उसी दौरान पीडि़ता को उनके नामों का पता चला।

पति को शराब पिलाकर पत्नी से गैंगरेप

 राजधानी के भट्टा बस्ती थाना इलाके में आरोपियों ने पति को शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार राजीव नगर कच्ची बस्ती निवासी 22 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके पड़ौसी संजय हरिजन और रणजीत हरिजन 14 सितम्बर को उसके घर आए और उसके पति के साथ बैठकर शराब पीने लगे।

दोनों ने उसके पति को जमकर शराब पिलाकर नशे में धूत कर दिया। इसी बात का फायदा उठाते हुए दोनों आरोपियों ने पीडि़ता से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह पीडि़ता ने आपबीती पति को बताई और कोर्ट के इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया।