Home Delhi पति के साथ मिलकर पत्नी ने की अपने प्रेमी की हत्या

पति के साथ मिलकर पत्नी ने की अपने प्रेमी की हत्या

0
पति के साथ मिलकर पत्नी ने की अपने प्रेमी की हत्या
woman kills lover with the help of husband in delhi affair
woman kills lover with the help of husband in delhi affair
woman kills lover with the help of husband in delhi affair

नई दिल्ली। जैतपुर इलाके में एक युवक की हत्या की वारदात में दंपती समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अर्जुन उसकी पत्नी रानी (बदला हुआ नाम), सौरभ कन्नौजिया और जय दास के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वारदात को प्रेमिका ने अपने ही पति के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े आदि जब्त किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सात मार्च को जैतपुर थाने में वासुदेव मिश्रा ने अपने बेटे विकास मिश्रा उर्फ भांडा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गत 21 जनवरी से विकास लापता हुआ था। जिसको उन्होंने काफी तलाशा।

वासुदेव ने बताया कि उनके बेटे का रानी नामक एक लड़की से प्रेमप्रसंग था। रानी पहले से ही शादीशुदा थी। पिछले कुछ समय से रानी का पति अर्जुन वासूदेव से उसे मिलने से मना भी कर रहा था। जिसको लेकर उनमें विवाद होने लगा था। शिकायतकर्ता ने विकास और उसकी पत्नी पर भी शक जाहिर किया था।

पुलिस ने पीडि़त के बयान पर केस दर्ज किया। जांच टीम ने विकास के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली। जिसमें काफी सारी कॉल विकास और रानी के बीच हुई बातचीत की थी। जांच टीम ने रानी और उसके पति अर्जुन को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ करने पर दोनों ने सौरभ और जयदास के साथ मिलकर विकास की हत्या करने की बात मानी।

उनकी निशानदेही पर वासदेव की लाश नोएडा सेक्टर 42 से बरामद की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रानी अर्जुन की पत्नी है। रानी अपने पति से अलग रह रही थी। इस बीच उसके विकास से संबंध बन गए थे। रानी ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में केस भी दायर कर दिया था। जबकि अर्जुन ने इस बीच दूसरी लड़की से शादी कर ली थी।

लेकिन पिछले कुछ महीने से अर्जुन एक बार फिर रानी के साथ रहना चाहता था। उसने रानी को इसके लिए मना भी लिया था। ऐसे में अर्जुन और विकास में रानी के साथ रहने को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा था। विकास को रास्ते से हटाने के लिए अर्जुन और रानी ने सौरभ और जयदास के साथ मिलकर योजना बनाई।

27 जनवरी को रानी ने विकास को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन आने की बात कही। दोनों वहां पर मिले। वहां से दोनों गोल्फ क्लब मेट्रो स्टेशन गए। वहां पर रानी का पति अपने दोनों दोस्तों के साथ पहले से ही मौजूद था।

रानी ने विकास को कहा कि उसकी मां का फोन आया है। वह अभी आती है। इस बीच रानी वहां से विकास को चकमा देकर फरार हो गई। इस बीच अर्जुन और उसके साथियों ने विकास की गला दबाकर हत्या कर दी। अगले दिन अर्जुन ने विकास का मोबाइल फोन यमुना में फेंक दिया था।

यह भी पढें

अपराध समाचार के लिए यहां क्लीक करें
सहेली से बने अंतरंग संबंध इसलिए घर छोड आई थी छात्रा
सेक्स क्राइम की न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
सौतेली बेटी को प्रेगनेंट करने वाला का आरोपी कलयुगी बाप अरेस्ट
सौतेले बाप की करतूत से 12 साल की बेटी बनी मां
अजब गजब न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें
बिन ब्याही मां बनी युवती, कहा जिन्न के संपर्क से हुई प्रेगनेंट