Home Breaking बहू को प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते सास ने देखा, गंवानी पडी जान

बहू को प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते सास ने देखा, गंवानी पडी जान

0
बहू को प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते सास ने देखा, गंवानी पडी जान
woman kills her mother in law long her lover in Varanasi
woman kills her mother in law long her lover in Varanasi
woman kills her mother in law long her lover in Varanasi

वाराणसी। जंसा के कुरौना गांव में बुधवार की देर शाम वृद्ध महिला फूलकुमारी 55 वर्ष की गला रेतकर नृशंस हत्या उसकी बहू पूजा ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर दी। यह बात उसने खुद पुलिस के सामने पूछताछ में स्वीकार की।

उसने बताया कि सास उसके अवैध सम्बन्ध में बाधक बन रही थी। गुरूवार को मृतका के इकलौते पुत्र और पूजा के पति रविन्द्र मिश्रा ने पत्नी और उसके प्रेमी अर्जुन सोनकर के खिलाफ तहरीर दी तब पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूजा को गिरफ्तार कर लिया।

पूजा से पूछताछ के बाद पुलिस अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई। पूजा ने बताया कि अर्जुन और वह शादी के पूर्व दो साल तक पाण्डेयपुर में किराये का कमरा लेकर पति-पत्नी के रूप में रह चुके हैं।

बीते वर्ष के 6 अक्टूबर को उसकी शादी जब परिजनों ने जंसा निवासी रविन्द्र मिश्र से कराई, तो अर्जुन उसका भाई बनकर ससुराल में आने-जाने लगा था। दोनों को अवैध सम्बन्ध बनाते सास ने देख लिया था इसलिए अर्जुन ने गला रेतकर उसकी (सास) की हत्या कर दी।

वृद्ध फूलकुमारी की हत्या के बाद अर्जुन को भागते हुए ग्रामीणों ने देख लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान कुछ ऐसे सुराग मिल गए जिसके बाद इस हत्या के पीछे मृतका की बहू का हाथ होने की बात उजागर हो गई।

रात में ही पुलिस ने बहू को हिरासत में ले लिया था। उधर गांव में चर्चा रही कि रविन्द्र मिश्र की पूजा से तीसरी शादी थी।