Home India City News महिला की अवैध सम्बंधों के चलते हत्या, पति अरेस्ट

महिला की अवैध सम्बंधों के चलते हत्या, पति अरेस्ट

0
महिला की अवैध सम्बंधों के चलते हत्या, पति अरेस्ट
woman murdered by husband due to illicit relationship in aligarh
woman murdered by husband due to illicit relationship in aligarh
woman murdered by husband due to illicit relationship in aligarh

अलीगढ। क्वार्सी थाना क्षेत्र के मौहल्ला मोलाना आजाद नगर में एक महिला की अवैध सम्बंधों चलते उसके पति ने अपने भाई व एक अन्य की मदद से खाने में जहर देने के बाद हथोडे से कूट कूट कर हत्या कर दी।

घटना से इलाके में सनसनी फेल गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके उसके मायके वालों को सौंप दिया। वहीं मृतक के पति को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथोडा बरामद कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं।

मौहल्ला मोलाना आजाद नगर निवासी रहीस मेहनत मजदूर करता है। इसकी शादी करीब 15 साल पूर्व देहलीगेट के शाहजमाल निवासी कल्लू की पुत्री 40 वर्षीय नूरजहां से हुई थी। रहीस पर तीन बेटी सिमरन, फरीदा, शानिया और एक बेटा है।

नूरजहां के भाई शफीक ने बताया कि उसका बहनोई पिछले काफी समय से काम नहीं करता था।इसके चलते परिवार को पालने के लिए उसकी बहन कढाई से काम कर परिवार चलाती थी।

आरोप हैं कि बहनोई नूरजहां के साथ मारपीट करता था। मारने की कई बार धमकी भी दी थीं। रविवार को सभी खाना खाकर सौ गए।  सुबह बच्चे जगे तो अपनी मां को कमरे में खून से लथपथ पडा देखा। चिखपुकार की आवाज सुनकर पडौसी एकत्र हो गए।

खबर पाकर थाना पुलिस व मायके वाले आ गए। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त हथैाडा कर बरामर भी किया। थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला के अवैध सम्बंध थे, इसीके चलते उसके पति व दो अन्य लोगों ने हत्या कर दी। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पति पुलिस की हिरासत में है।