Home Breaking युवती को शादी का झांसा देकर 4 साल जिस्म से खेला

युवती को शादी का झांसा देकर 4 साल जिस्म से खेला

0
युवती को शादी का झांसा देकर 4 साल जिस्म से खेला
woman raped for 4 year on pretext of marriage in indore
woman raped for 4 year on  pretext of marriage in indore
woman raped for 4 year on pretext of marriage in indore

इंदौर। युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती के शादी करने के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने इंकार कर दिया और उसे धमकाने लगा।

इस पर पीड़िता ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज की। महिला थाना पुलिस ने बताया कि विष्णुपुरी में रहने वाली युवती की शिकायत पर मंगलवार को संजय निवासी नालंदा परिसर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि संजय ने शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

जब शादी के लिए दबाव बनाया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, छानबीन में आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

https://www.sabguru.com/bhopal-woman-raped-by-jodhpur-man-on-pretext-of-marriage/

https://www.sabguru.com/dalit-college-student-raped-pretext-marriage-allahabad/

https://www.sabguru.com/mumbai-15-year-old-girl-become-pregnant-rape-pretext-marriage/

https://www.sabguru.com/16-year-old-gwalior-girl-raped-in-jaipur-hotel-on-pretext-of-marriage/

https://www.sabguru.com/making-false-promise-of-marriage-man-rapes-young-girl/