Home Headlines शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फर्जी तलाकनामा बनाया

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फर्जी तलाकनामा बनाया

0
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फर्जी तलाकनामा बनाया
woman raped on pretext of marriage in jodhpur
woman raped on pretext of marriage in jodhpur
woman raped on pretext of marriage in jodhpur

जोधपुर। प्रतापनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने साथ हुए देहशोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दी है। पीडि़ता का आरोप है उसे शादी का झांसा देकर पहले यौन शोषण किया गया। बाद में निकाह कर तलाकनामा भी तैयार करवा लिया। पुलिस ने इस बारे में तफ्तीश आरंभ की है।

प्रतापनगर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि शकील चौधरी ने उसको शादी करने का झांसा देकर करीब आठ दस साल अपने साथ रखा। जब कभी भी उसने आरोपी से शादी निकाह करने का दबाव बनाया तब वह टालमटोल करता रहा और तब उसने एक बार उसके साथ निकाह करने का नाटक रचा और बाद में तलाक भी दे दिया।

देहशोषण की शिकार हुई इस महिला ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया, लेकिन आरोपी और जांच अधिकारी ने मिलीभगत करके उसकी आपबीती को हकीकत में बयानों में दर्ज करने की बजाये खाली कागजातों पर दस्तख्त करवा दिया। अब मामला अदालत में पहुंचा है। पुलिस ने इस्तगासा पर मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है।

https://www.sabguru.com/married-woman-raped-by-fake-baba-in-indore/

https://www.sabguru.com/13-years-old-girl-kidnapped-from-palghar-raped-in-punjab/

https://www.sabguru.com/my-husband-killed-harshita-alleges-haryanvi-singer-harshita-dahiyas-sister/