Home Chhattisgarh शादी का झांसा देकर रेप करने वाला सिपाही अग्रिम जमानत पर रिहा

शादी का झांसा देकर रेप करने वाला सिपाही अग्रिम जमानत पर रिहा

0
शादी का झांसा देकर रेप करने वाला सिपाही अग्रिम जमानत पर रिहा
woman raped on pretext of marriage, accused released on bail
woman raped on pretext of marriage, accused released on bail
woman raped on pretext of marriage, accused released on bail

कोरबा। शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक सिपाही को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहा अग्रिम जमानत मिलने के कारण सिपाही को रिहा कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस लाइन, कोरबा में पदस्थ सिपाही सुनील राज के विरूद्ध मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत शारदा विहार क्षेत्र निवासी एक तलाकशुदा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत करीब 6 महीने पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से की थी।

शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील राज को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित महिला के अनुसार सिपाही सुनील पहले मानिकपुर चौकी में पदस्थ था और चौकी में ड्यूटी के दौरान सुनील की मुलाकात महिला से हुई थी। महिला ने सबूत के तौर पर कुछ फोटो भी पुलिस को दिखाए थे।

इन आधारों पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन न्यायालय से आरोपी को अग्रिम जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उसे रिहा कर दिया।

शादी का प्रलोभन देकर युवती की अस्मत से खिलवाड

जगदलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नयामुण्डा निवासी युवक के विरूद्ध युवती से शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी विक्की दीवान निवासी नयामुण्डा का फार्म हाउस ग्राम देऊरगांव में है। वह वर्ष 2015 से गांव की ही युवती के साथ शादी का झांसा देकर अनाचार करता रहा।

इसके बाद विवाह से इंकार कर दिया। युवती की शिकायत पर युवक के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

यह भी पढें
सेक्स क्राइम की और न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/pg-girl-student-sexually-abused-on-pretext-of-marriage-in-ranchi/

https://www.sabguru.com/indore-woman-raped-pretext-marriage/

https://www.sabguru.com/kotputli-woman-raped-jail-gard-pretext-marriage-jodhpur/

https://www.sabguru.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%a4/