Home UP Firozabad शादी का झांसा देकर की सगाई, रेप कर छोडा

शादी का झांसा देकर की सगाई, रेप कर छोडा

0
शादी का झांसा देकर की सगाई, रेप कर छोडा
woman raped on pretext of marriage in firozabad
woman raped on pretext of marriage in firozabad
woman raped on pretext of marriage in firozabad

फिरोजाबाद। पहले सगाई फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अब दहेज के लालच में शादी से इंकार कुछ ऐसा ही करने वाले एक युवक को पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

सुहाग नगर निवासी राजकुमार पर आरोप है कि उसकी सगाई रसूलपुर क्षेत्र की एक युवती से तय हुई। सगाई के बाद राजकुमार की इस युवती से फोन पर बात होने लगी। धीरे धीरे एक दूसरे के मध्य प्रेम स्थापित हो गए।

राजकुमार ने युवती को सगाई होने का हवाला देते हुए शादी करने का झांसा देकर शारिरिक सम्बंध भी बना लिए। राजकुमार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा।

इसी बीच उसके घर अन्य महंगे रिस्ते भी आने लगे। जिसके बाद आरोपी राजकुमार ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया।

युवती द्वारा न्याय की गुहार लगाते हुए शादी करने का अनुरोध भी किया लेकिन इसके बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा।

जिसके बाद पीडिता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा है।