Home Entertainment Bollywood महिलाओं को श्रेष्ठ मानते हैं अनुपम खेर

महिलाओं को श्रेष्ठ मानते हैं अनुपम खेर

0
महिलाओं को श्रेष्ठ मानते हैं अनुपम खेर
women are far superior to men says Anupam Kher
women are far superior to men says Anupam Kher
women are far superior to men says Anupam Kher

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार अनुपम खेर महिलाओं को श्रेष्ठ मानते हैं। तापसी पन्नू की फिल्म ‘नाम शबाना’ में महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाया गया है। फिल्म में अनुपम ने भी काम किया है।

अनुपम का कहना है कि वह हमेशा से महिलाओं को पुरुषों से बेहतर मानते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से मानता हूं कि महिलाएं पुरुषों से बेहतर हैं, जो किसी जीवन को जन्म दे सकती हैं वह श्रेष्ठ है।

अनुपम ने कहा कि मेरी मां महान हैं और समाज में कई सशक्त महिलाएं हैं। भारत सहित प्रत्येक देश में महिलाओं को समान अवसर देना महत्वपूर्ण है।

यह स्वभाविक प्रक्रिया है और हमें इसके लिए कड़ी मेहनत नहीं, बल्कि अत्यधित मेहनत करनी चाहिए। मेरे लिए ऐसे मुद्दों पर बात करना बहुत जरूरी है।