Home India City News महिला ने 3 लोगों के खिलाफ लगाया झूठा रेप का आरोप

महिला ने 3 लोगों के खिलाफ लगाया झूठा रेप का आरोप

0
महिला ने 3 लोगों के खिलाफ लगाया झूठा रेप का आरोप
women levelled false rape charges against 3 men in saharanpur
women levelled false rape charges against 3 men in saharanpur
women levelled false rape charges against 3 men in saharanpur

सहारनपुर। उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबंद के अन्तर्गत एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाया।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बीती रात एक 30 वर्षीया महिला ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शर्मा ने बताया कि ग्राम न्यामतपुर में आठ माह पहले एक दस साल के बच्चे की हत्या और कुकर्म के मामले में एक युवक जेल में बंद है। उस युवक की शादीशुदा बहन दो दिन पूर्व अपने भाई से मिलने जेल गई थी और वहां से लौटकर उसने दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए तीन लोगों पर सामूहिक बलात्कार झूठा आरोप लगाया। महिला ने घटना को सही दिखाने के लिए एक खेत पर अपनी बिंदी डाल दी और नकली चोट भी लगवा ली।

शर्मा के अनुसार देवबद के थानाध्यक्ष विजय प्रकाश जब नामजद लोगों को गिरफ्तार करने उनके गांव पहुंचे तो एक आरोपी के हाथ में प्लास्टर चढ़ा मिला तो दूसरे के पैर में बालतोड़ था जिस कारण वह चलने में भी असमर्थ था, जबकि तीसरे की उम्र 55 वर्ष से अधिक थी।

थानाध्यक्ष विजयप्रकाश ने मामले को फर्जी समझते हुए तुरन्त ही महिला और उसके पिता को गांव वालो के सामने बुलाया जहां महिला ने अपने कृत्य के लिए मांफी मांगी। बाद में महिला और उसके पिता से माफीनामा भी लिखवाया गया।