Home Business मार्शल आर्ट ट्रेंड महिलाएं चलाएंगी टैक्सी

मार्शल आर्ट ट्रेंड महिलाएं चलाएंगी टैक्सी

0
goa
women trained in martial arts to run goa taxis

पणजी। गोवा सरकार ने गुरूवार से रेडियो टैक्सी सेवा शुरू की। रेडियो टैक्सियां मार्शल आर्ट प्रशिक्षित महिलाएं चलाएंगी। यह सेवा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने लांच की। गोवा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष नीलेश कब्राल के मुताबिक, इस सेवा को शुरू करने का मकसद इस तथ्य को स्थापित करना है कि गोवा महिलाओं के लिए एक सुरक्षित पर्यटन गंतव्य है।…

कब्राल ने सेवा शुरू किए जाने से पहले कहा कि हम यह संदेश भेजना चाहते हैं कि गोवा पर्यटकों और खासकर महिला पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित जगह है। ये टैक्सियां खास तौर से महिलाओं के लिए हैं। इन टैक्सियों के लिए एक नियम यह होगा कि इसमें यात्रा करने वालों में कम से कम एक महिला अनिवार्य तौर पर होना चाहिए।

कब्राल ने कहा कि टैक्सियों में सरकार द्वारा मंजूर किरायों की सूची है। रेडियो टैक्सी में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा होगा। इन टैक्सियों को कलांगुटे, कंडोलिम, कोल्वा तथा अन्य प्रसिद्ध समुद्र तटों पर तैनात किया जाएगा। महिला चालकों को मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित कि या गया है और उन्हें राज्य तथा प्रमुख पर्यटन केंद्रों की समुचित जानकारी है।

कब्राल ने कहा कि पुरूषों द्वारा चालित टैक्सियों का भी हम स्वागत करेंगे, बशर्ते वे हमारी प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजरने के लिए तैयार हों। गोवा देश का प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है और राज्य में हर साल करीब 30 लाख देसी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here