Home Breaking महिला क्रिकेट : एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

महिला क्रिकेट : एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

0
महिला क्रिकेट : एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया
Women's Asia Cup : India beat Pakistan by 5 wickets thanks to harmanpreet kaur's all around effort
Women's Asia Cup : India beat Pakistan by 5 wickets thanks to harmanpreet kaur's all around effort
Women’s Asia Cup : India beat Pakistan by 5 wickets thanks to harmanpreet kaur’s all around effort

बैंकाक। भारत ने महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। कौर ने दो अहम विकेट लिए जिसकी मदद से भारत ने पाकिस्तान को 20 ओवर में सात विकेट पर 97 रन पर रोक दिया।

इसके बाद उन्होंने 22 गेंद में नाबाद 26 रन बनाए। भारत ने चार गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मिताली राज ने 57 गेंद में 36 रन जोड़े। भारत के लिए बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने 3 विकेट लिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह तय नहीं था कि दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सामना होगा या नहीं।

इससे पहले आईसीसी ने महिला चैम्पियनशिप के तहत एक अगस्त से 31 अक्टूबर के बीच पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने पर भारत के छह अंक काट लिए थे। यह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में भारत की तीसरी जीत थी।

अब भारत छह अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि पाकिस्तान दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर है। टूर्नामेंट में बांग्लादेश, थाईलैंड और नेपाल भी खेल रहे हैं।

https://www.sabguru.com/india-vs-england-3rd-test-india-storm-eight-wicket-win-england-lead-series-2-0/