Home India City News केजरीवाल की पुरूषों से अपील, ​महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएं राजधानी

केजरीवाल की पुरूषों से अपील, ​महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएं राजधानी

0
केजरीवाल की पुरूषों से अपील, ​महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएं राजधानी
women's day appeal by delhi CM arvind kejriwal eyes 'man power' boost
women's day appeal by delhi CM arvind kejriwal eyes 'man power' boost
women’s day appeal by delhi CM arvind kejriwal eyes ‘man power’ boost

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले तमाम पुरूषों से अपील की है कि वे दिल्ली को महिलाओं के लिए मुक्त और सुरक्षित शहर बनाएं जहा सभी महिलाएं खुशी से रह सकें।

उन्होंने कहा जो लोग घर के बाहर महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं वो घर में भी उन्हें सम्मान नहीं देते। केजरीवाल इन दिनों बेंगलुरु में प्राकृतिक विधि से अपनी खांसी और हाई ब्लड शुगर का उपचार करा रहे हैं।
महिला दिवस के लिए उन्होंने बेंगलुरू से आज रेडियो पर जारी अपने ऑडियो संदेश में केजरीवाल ने अपनी सफलता का श्रेय पत्नी सुनीता और मां गीता देवी को दिया। उन्होंने कहा कि मैं आज जिस मुकाम पर हूं, उसमें दो महिलाओं का विशेष योगदान है वह मेरी पत्नी और मां हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लडाई के दौरान मेरी पत्नी ने घर संभाला जबकि मां ने मेरा साथ दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा मैं महिलाओं की सहनशीलता को सलाम करता हूं। बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जिन्हें पुरुषों को अभी महिलाओं से सीखना है, लेकिन मैंने देखा है कि कुछ लोग स्त्रियों के पहनावे पर टिप्पणी करते हैं और उनके पहनावे से ही उनके चरित्र का मूल्यांकन करते हैं। उल्टी-सीधी बातें करते हैं, उनको छेड़ते हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में ऐतिहासिक बहुमत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल का यह दूसरा ऑडियो संदेश है। इससे पूर्व उन्होंने लोगों को ऑडियो संदेश के माध्यम से रामलीला मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here