Home Sports Cricket भारत ने महिला टी-20 एशिया कप में नेपाल को हराया

भारत ने महिला टी-20 एशिया कप में नेपाल को हराया

0
भारत ने महिला टी-20 एशिया कप में नेपाल को हराया
women's T20 Asia Cup : India bowl out Nepal for lowest total, win by 99 runs
women's T20 Asia Cup : India bowl out Nepal  for lowest total, win by 99 runs
women’s T20 Asia Cup : India bowl out Nepal for lowest total, win by 99 runs

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को बैंकॉक के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ग्राउंड में खेले गए महिला टी-20 एशिया कप मैच में नेपाल को 99 रनों से शिकस्त दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। अपने गेंदबाजों की बदौलत टीम ने नेपाल की पारी 21 रनों पर ही समेट दी।

भारत के लिए शिखा पांडे (नाबाद 39) और वेल्लास्वामी वनीथा (21) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, अनुजा पाटिल (16), कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 14) और नुजहत परवीन (13) ने भी अहम योगदान दिया।

नेपाल के लिए रुबिना छेत्री ने दो विकेट चटकाए, जबकि सीता राणा मागर और करुणा भंडारी को एक-एक सफलता हासिल हुई। भारतीय बल्लेबाज परवीन रन आउट हुई थीं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई और 21 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

इस पारी में भारत के लिए पूनम यादव ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि अनुजा पाटिल और सब्बीनेनी मेघना को दो-दो विकेट मिले।

इसके अलावा, शिखा पांडे, मानसी जोशी और एकता बिष्ट को एक-एक सफलता हासिल हुई। गौरतलब है कि भारत ने गुरुवार को इसी मैदान पर श्रीलंका की टीम को 52 रनों से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।