Home World Asia News बलूचिस्तान में बीस सोते मजदूरों की हत्या

बलूचिस्तान में बीस सोते मजदूरों की हत्या

0
बलूचिस्तान में बीस सोते मजदूरों की हत्या
workers killed in attack in pakistan's balochistan
workers killed in attack in pakistan's balochistan
workers killed in attack in pakistan’s balochistan

क्वेटा(पाकिस्तान)। पाकिस्तान के अशांत प्रान्त बलूचिस्तान प्रान्त में शनिवार तड़के बंदूकधारियों ने बीस सोते मजदूरों की हत्या कर दी। मजदूरों की हत्या तुरबत कस्बे से 15 किलेामीटर दूर एक निर्माण स्थल पर की गई।

मारे गए अधिकतर मजदूर बलूचिस्तान के बाहर के थे। बाहरी लोगों की हत्या इस बात का संकेत है कि हत्या करने वाले बलूच विद्रोही थे। मजदूरों की हत्या उनके शिविर में की गई। गोलीबारी में तीन मजदूर घायल हो गए।

घायल मजदूरों ने बताया कि हमलावर हमले के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। प्रतिबंधित बलूचा आर्मी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हमला उसके संगठन ने अपने विरूद्ध सेना की कार्रवाई के जवाब में की।

प्रतिबंधित बलूच आर्मी अपने यहां के गैस तथा खनिज पदार्थो पर बलूचिओं के अधिकार को लेकर कई दशक से संघर्ष कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here