Home Health विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वूमन हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वूमन हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

0
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वूमन हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन
World Health Day : Women Health Awareness program organized in pali
World Health Day
World Health Day : Women Health Awareness program organized in pali

पाली। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जेसीरेट विंग द्वारा गुरुवार को वूमन हेल्थ अवेरनेस प्रोग्राम का आयोजन लोढ़ा स्कूल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए योग, व्यायाम, पोषक आहार, सफाई के सम्बन्ध में विशेष जानकारी दी गई।

जेसीरेट विंग की अध्यक्ष जेसी प्रभा चौहान ने कहा कि सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए हमे शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से स्वस्थ होना जरुरी है। इसके लिए नियमित आधे घंटे व्यायाम एम संतुलित मात्रा में सभी पोषक आहार लेना आवश्यक है।

World Health Day : Women Health Awareness program organized in pali
World Health Day : Women Health Awareness program organized in pali

नम्रता सागर व हंसराज खत्री ने तनाव मुक्ति के लिए नियमित रूप से योग करने एवं श्वांस के द्वारा मन को नियंत्रित करने के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन सचिव ललित तलेसरा ने किया।

हंसराज खत्री ने सभी को सुदर्शन क्रिया करवाकर उसके प्रभाव से सभी को अभिभूत करवाया। ध्यान कराकर मन को नियंत्रण करना सिखाया। डॉ. कीर्ति शर्मा व नम्रता सागर ने महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

कार्यक्रम में जेसीरेट विंग की सदस्य सीमा मेहता, शालिनी जैन, बीना नाहटा, जेसीआई पाली मारवाड़ के अध्यक्ष अजय मेहता, सुशील मूंदडा, ललित शर्मा, मनीष जैन, दीपेन्द्र चौहान व अन्य पुरुष व महिला सदस्य भी उपस्थित थे।