Home Rajasthan Ajmer विश्व पर्यटन दिवस पर ऐतिहासिक बारादरी पर सफाई 

विश्व पर्यटन दिवस पर ऐतिहासिक बारादरी पर सफाई 

0
विश्व पर्यटन दिवस पर ऐतिहासिक बारादरी पर सफाई 

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायत राज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत एक विपुल ऐतिहासिक व सांस्कृतिक सम्पदा वाला देश है। देश का प्राकृतिक सौन्दर्य भी अनुपम है। यह प्राकृतिक, एतिहासिक और सांस्कृतिक सम्पदा ही हमें पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाती है। 

इन पर्यटन स्थलों को स्वच्छ व सुन्दर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। केन्द्र व राज्य सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश को आगे बढ़ाने के लिए सत्त प्रयास कर रही है। हमें इन प्रयासों में अपना सम्पूर्ण योगदान देना चाहिए।

शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एतिहासिक आनासागर झील के किनारे बारादरी पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बारादरी पर घूमने आए पर्यटकों, विद्यार्थियों और अधिकारियों के साथ बारादरी पर सफाई की।

इस अवसर पर देवनानी ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को साफ व सुन्दर रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें पूरी गंभीरता से इसका पालन करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश और प्रदेश एक नया इतिहास रच रहा है।

मात्रा तीन सालों में पूरे देश में स्वच्छता के प्रति जो अलख जगी है। वह अतुलनीय है। हमें स्वच्छता की आदतों को अपने जीवन में अंगीकार कर इन प्रयासों को और गति देनी चाहिए।  देवनानी ने कहा कि हमारे देश की बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है।

यह पर्यटन स्थल जितना अधिक स्वच्छ व सुन्दर होंगे। उतना ही पर्यटन समृद्ध होगा। देश के सभी नागरिक पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने में सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित थे।