Home Gujarat Ahmedabad पीएम मोदी के बर्थडे पर काटा गया दुनिया का सबसे बड़ा केक

पीएम मोदी के बर्थडे पर काटा गया दुनिया का सबसे बड़ा केक

0
पीएम मोदी के बर्थडे पर काटा गया दुनिया का सबसे बड़ा केक
world's biggest cake baked for Prime Minister Narendra modi's birthday
world's biggest cake baked for Prime Minister Narendra modi's birthday
world’s biggest cake baked for Prime Minister Narendra modi’s birthday

सूरत। गुजरात के सूरत शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बर्थडे पर विशाल आकार का केक काटा गया। इस केक को दुनिया का सबसे बड़ा केक होने का दावा किया गया है। सूरत वालो ने इस केक को बनाकर पोलेन्ड वालों के रिकोर्ड को तोडऩे का प्रयास किया है।

शक्ति फाउन्डेशन, अतुल बेकरी और गिटारमोक ने मिलकर प्रधान मंत्री मोदी के जन्म दिवस पर शनिवार को मनी बा पार्टी प्लोट में बड़ा केक बनाया। यह केक दुनिया का सबसे बड़ा केक माना जा रहा है। चोको बैरी फलेवर का यह केक करिब 7 फीट उंचा बना, जिसका वजन 3750 किलो हुआ। इसे 20 सेफ मिलकर बनाया। इसे बनाने में 6 लाख से अधिक की लागत लगी।

इससे पहले पोलेन्ड में वर्ष 2011 में 5 फीट उंचा और 720.8 किलोग्राम का केक काटा गया था। पोलेन्ड के इस केक को गिनस बुक में दुनिया का सबसे बड़ा केक होने का स्थान मिला था। सूरत में पीएम के जन्मदिवस पर पोलेन्ड के रिकोर्ड को तोडऩे का प्रयास किया गया है।

यह केक प्योर वेज बनाया गया था। दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने मिलकर काटा इसे काटा। साथ ही शहर के विभिन्न संस्थानों के बच्चें इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में गिटारमोक के 400 से अधिक गिटारिस्ट ने मिलकर बर्थ-डे ट्यून बजाकर पीएम को जन्म दिवस की शुभकामना दी।

बनाया है वर्ल्ड रिकार्ड

पोलेन्ड के रिकोर्ड को तोड़ दिया गया है, सबसे बड़ा केक बनाने का रिकोर्ड अब सूरत के पास होगा। इस केक को 30 हजार से अधिक लोगों ने खाया है। केक की पूरी जानकारी गिनस बुक को भेजी जाएगी, वह रिकोर्ड का प्रमाण पत्र देंगे।

अतुल वेकरिया, मालिक, अतुल बेकरी

https://www.sabguru.com/pm-modi-takes-blessings-mother-hiraba-gandhinagar-birthday/

https://www.sabguru.com/prime-minister-narendra-modi-addresses-rally-navsari-birthday/

https://www.sabguru.com/russian-ambassador-alexander-kadakin-wishes-pm-modi-66th-birthday/