Home Sports Other Sports WWE चैंपियन शेमस ने दिया जॉन अब्राहम को चैलेंज

WWE चैंपियन शेमस ने दिया जॉन अब्राहम को चैलेंज

0
WWE चैंपियन शेमस ने दिया जॉन अब्राहम को चैलेंज
WWE Challenge Canpiansems delivered by John Abraham
WWE Champion John Abraham gave sheamus Challenge
WWE Champion John Abraham gave sheamus Challenge

नई दिल्ली। WWE के चार बार चैंपियन रहे चुके शेमस ने बॉलीवुड के मसल्समैन जॉन अब्राहम को चैलेंज दिया। मजेदार बात यह है कि जॉन ने उनका चैलेंज स्वीकार भी कर लिया। शेमस भारत के दौरे पर हैं और वह अपने भारतीय फैंस का मनोरंजन करने से चूकना नहीं चाहते हैं।

रेसलिंग स्टार शेमस और जॉन अब्राहम के फैंस के लिए यह चैलेंज किसी मुराद पूरे होने से कम नहीं रहा। शेमस ने ट्विटर पर जॉन को मुंबई में मिलने का चैलेंज दिया था।

उन्होंने लिखा, ‘जॉन, तुम बॉलीवुड के फोर्स हो? रॉ के सुपरस्टार के साथ फोर्स जॉइन करना चाहोगे? चलो, मुबंई में मिलते हैं।’ इसके साथ उन्होंने जॉन की आने वाली फिल्म फोर्स 2 का हैशटैग ट्वीट भी किया।
शेमस के इस ट्वीट पर जॉन ने जवाब दिया, ‘शेमस तुम असली मर्द हो। तुमसे जरूर मिलूंगा दोस्त।’

शेमस ने जयपुर से अपना दौरा शुरू किया था। वह 22 और 23 को मुंबई में थे। वह अपना वीडियो गेम WWE 2K17 का प्रमोशन करने के लिए भारत दौरे पर हैं। भारत में अपने बढ़ते फैंस देखकर WWE यहां अपने कई सुपरस्टार भेज चुका है। हाल ही में WWE के अधिकारियों ने भारतीय रेसलर सुशील कुमार से मुलाकात भी की थी। उम्मीद है कि खली के बाद अब सुशील WWE में भारत का नाम रोशन करेंगे।

दोनों सुपरस्टार की मुलाकात के बाद जॉन ने कहा, ‘तुमसे मिलकर मजा आया शेमस। तुम्हारे फिर से आने का इंतजार रहेगा।’