Home Breaking अविवाहित मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

अविवाहित मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

0
अविवाहित मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ
Yogi Adityanath is new entrant to indians bachelor chief minister club
Yogi Adityanath is new entrant to indians bachelor chief minister club
Yogi Adityanath is new entrant to indians bachelor chief minister club

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी विभिन्न राज्यों में एक के बाद एक सरकारें बनाने के साथ अपने खातें में जहां नई उपलब्धियां जोड़ रही है, वहीं उसके मुख्यमंत्री भी सियासी लिहाज से एक खास तरह की सूची में शामिल हो रहे रहे हैं। यह सूची अविवाहित मुख्यमंत्री के नाम की है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को जहां योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही अविविहित मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गए, वहीं इससे पहले उत्तराखण्ड में भाजपा के नए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी इसी सूची की शोभा बढ़ा चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ जहां सन्यासी परिवेश से होने के कारण गृहस्थ नहीं हैं, वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी सियासी कामकाज में इस कदर उलझे कि उन्हे अविवाहित रहना ही रास आया।

इस सूची में शामिल अन्य मुख्यमंत्रियों में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल, बीजू जनता दल के अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं। खास बात है कि नवीन पटनायक और ममता बनर्जी को छोड़कर सभी मुख्यमंत्री भगवा खेमे के हैं।

यह भी पढें
केसरिया हुई राजधानी लखनऊ, गूंजे जय श्रीराम के नारे
योगी बने सीएम, 2 उपमुख्यमंत्री सहित 22 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ