Home Latest news रामनवमीं पर हिन्दू युवा वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस

रामनवमीं पर हिन्दू युवा वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस

0
रामनवमीं पर हिन्दू युवा वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस
Yogi Adityanath's Hindu Yuva vahini pali celebrated Foundation Day
Yogi Adityanath's Hindu Yuva vahini pali celebrated Foundation Day
Yogi Adityanath’s Hindu Yuva vahini pali celebrated Foundation Day

पाली। रामनवमीं के दिन हिन्दू युवा वाहिनी ने अपना 15वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर शिवाजी नगर स्थित शिव मन्दिर उद्यान में विशेष कार्यक्रम हुए।

संस्था के जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र नाथ योगी ने बताया की स्थापना दिवस के मौकै पर सुबह 8 बजे मर्यादा पुरुष भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा के साथ वाहन रैली निकाली गई।

वाहन रैली शहर के रधुनाथ मन्दिर से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए सिंधी कोलीनी, भैरूघाट, सर्राफा बजार, गोल निम्बडा, पुराना बस स्टेण्ड, नया बस स्टेण्ड से होते हुए मिलगेट, महाराणा प्रताप चौराहा, राजेन्द्र नगर से पुनायता जाकर सम्पन्न हुई।

शाम छह बजे शिवाजी नगर स्थित शिव मन्दिर उद्यान में पाली जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ योगी के मुखातिथ्य में स्थापना दिवस कार्यक्रम हुए। उन्होंने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी संगठन ने हमेशा से ही त्याग ओर परोपकार का संदेश दिया है।

Yogi Adityanath's Hindu Yuva vahini pali celebrated Foundation Day
Yogi Adityanath’s Hindu Yuva vahini pali celebrated Foundation Day

इस संगठन की स्थापना सन् 2002 में उत्तर प्रदेश के महन्त योगी आदित्य नाथ महाराज ने की थी। जो वर्तमान में हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक व गोरक्षपीठाधीश्वर गोरक्षपीठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता व सासंद गोरखपुर में है।

सामाजिक कार्यो एवं धर्म की रक्षा के लिए हिन्दू युवा वाहिनी संगठन की युवा टीम की उन्होंने सरहाना की। उन्होंने कहा की हिन्दू युवा टीम ने अपनी युवा शक्ति से संगठन को मजबूती प्रदान किया है। योगी ने संगठन में एकजुटता बनाएं रखने की अपील की।

पाली शहर सचिव अचल सिंह पुनायता नें महाआरती की शुरुआत की। बारी बारी सें संगठन के सभी कार्यकर्ता में श्री राम भगवान की आरती की। आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। स्थापना दिवस के इस मोकै पर कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी भी चलाई।

शहर मंहामत्री अरविन्द सोलंकी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ योगी, जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र नाथ योगी, शहर सचिव अचलसिहं पुनायता, शहर महामंत्री अरविंद सौलंकी, शहर संगठन मंत्री राकैश सिगाडिया, वार्ड अध्यक्ष विक्रम सिहं पुनायता, दिनेश बैरवा, भवानी सिह, सुरेन्द्र सिंह जोधा, प्रदीप हर्षालिया, महेन्द्र शर्मा, वैभव परमार, युगल कुमावत, पीयूष गोयल, अशोकचन्द, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।