Home Tour & Travel सामान्य लगने वाले ये काम आपको विदेश में करवा सकते हैं गिरफ्तार

सामान्य लगने वाले ये काम आपको विदेश में करवा सकते हैं गिरफ्तार

0
सामान्य लगने वाले ये काम आपको विदेश में करवा सकते हैं गिरफ्तार
You can get these simple-looking jobs abroad
You can get these simple-looking jobs abroad
You can get these simple-looking jobs abroad

जिस देश में जा रहे हैं, उसी देश के रहवासियों की तरह बर्ताव करना चाहिए। हमारे देश में तो सबकुछ बहुत सामान्य तरीके से लिया जाता है। ऐसे में हम वो काम भी कर लेते हैं जो हमें बिल्कुल नहीं करना चाहिए।  मगर जब हम किसी दूसरे देश में जाते हैं तो हमें बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है। कुछ देशों में तो नियम भी बहुत सख्ती से फॉलो होते हैं।जो काम हमारे देश में कानूनी रूप से सही हैं वो जरूरी नहीं है कि विदेश में भी हों। आज हम कुछ ऐसे कानूनों की बात करेंगे जो हमारे देश में कानूनी रूप से ठीक हैं मगर दूसरे देशों में ऐसा करना आपको जेल भिजवा सकता है।

सार्वजनिक जगह पर खाना

रमजान के महीने में मुस्लिम धर्म के लोग दिन में खाना नहीं खाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में यदि रमजान के दौरान कोई सार्वजनिक जगह पर खाते हुए दिख जाए तो उसे फाइन या जेल की सजा भुगतनी पड़ती है।

इस खूबसूरत मस्जिद के इतिहास के बारे में जाने

रेड सिग्नल पर रोड क्रॉस करना

हमारे देश में तो रेड सिग्नल होने पर भी रोड क्रॉस करना एक उपलब्धि माना जाता है। मगर अमेरिका में ऐसा करना अपराध है। इसके लिए आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।

हील्स पहनना

ग्रीस के कुछ शहरों में हाई हील्स नहीं पहनी जा सकती है। उनके हिसाब से ऐसा करने से कीमती पत्थर खराब होते हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE