Home UP Agra प्यार में दीवाना युवक पिटा, टूट गई सांसे

प्यार में दीवाना युवक पिटा, टूट गई सांसे

0
beaten to death
youth beaten to death in lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में लड़की के परिजनों की पिटाई से घायल प्रेमी युवक की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार जानकीपुरम इलाके के सेक्टर सात निवासी मोहम्मद आसिफ (20) उसी क्षेत्र की निवासी एक लड़की से प्रेम करने लगा था।

आसिफ गत 12 नवम्बर को उससे मिलने लड़की के घर गया था। लड़की के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी और उसकी पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे ट्रामा सेन्टर में भर्ती करया गया था जहां गुरूवार रात उसने दम तोड़ दिया।

इस मामले में पन्ना लाल, उसके लड़के चन्दन तथा चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।