Home India City News युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम सिखाने की जरुरत : मोहन भागवत

युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम सिखाने की जरुरत : मोहन भागवत

0
युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम सिखाने की जरुरत : मोहन भागवत
youth need to be taught to say bharat mata ki jai nowadays : Mohan Bhagwat
youth need to be taught to say bharat mata ki jai nowadays : Mohan Bhagwat
youth need to be taught to say bharat mata ki jai nowadays : Mohan Bhagwat

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन मधुकर भागवत ने गुरूवार को कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजकल देश में युवाओं को ‘भारत माता की जय’ बोलना भी सिखाना पड़ता है।

हालांकि संघ प्रमुख ने अपने भाषण के दौरान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को जेएनयू परिसर में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी मामले से जोडकर देखा जा रहा है।

संघ के सरसंघचालक भागवत ने गुरूवार को यहां आयोजित मातृशक्ति पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल हमें अपनी युवा पीढी को भारत माता की जय बोलने की सलाह देने और सिखाने की जरूरत है। क्योंकि यहां कुछ लोग ऐसे भी हैं जो छात्रों को इससे परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। इसीलिए हमें युवाओं को भारत माता की जय बोलना भी सिखाना पड रहा है।

जानकारी हो कि गत माह जेएनयू परिसर में कुछ छात्रों पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा। इस आरोप में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित उमर खालिद और अनिर्बन को गिरफ्तार किया गया है। कन्हैया को छह माह की अंतरिम जमानत दिल्ली हाई कोर्ट से मिल चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here