Home Delhi दो आशिकों ने युवती के पीछे तीसरे आशिक को मारी गोली

दो आशिकों ने युवती के पीछे तीसरे आशिक को मारी गोली

0
दो आशिकों ने युवती के पीछे तीसरे आशिक को मारी गोली
youth shot by jilted lover over affair with girl in rohini area delhi
youth shot by jilted lover over affair with girl in rohini area delhi
youth shot by jilted lover over affair with girl in rohini area delhi

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बवाना इलाके में एक प्रेमिका के पीछे दो आशिकों ने तीसरे आशिक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ती देख उसे डॉक्टरों ने एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया।

डीसीपी रिषी पाल सिंह के अनुसार घायल की पहचान बवाना निवासी दिनेश (25) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार दिनेश परिवार के साथ बवाना इलाके में रहता है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बवाना स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम है। वहां दिनेश की प्रेमिका काम करती है।

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने दिनेश को काफी समय पहले भी रोक कर समझाया था कि वह युवती से दूर रहे। वह लोग युवती से प्यार करते हैं।

मंगलवार रात करीब 11 बजे दिनेश युवती से मिलने नर्सिंग होम गया। पीछे से दोनों आरोपी भी मौके से पहुंच गए। दोनों युवकों की पहले युवक से कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई।

मारपीट के दौरान आरोपी युवकों ने पीड़ित के ऊपर गोली चला दी। दिनेश को दो गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

डीसीपी के अनुसार पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपियों की पहचान मनु व विशाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

शक चलते युवती पर फेंका तेजाब

संगम विहार इलाके में शक के चलते एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के ऊपर तेजाब फेंक दिया। उसके बाद वह खुद थाने गया व घटना के बारे में बताया। पुलिस ने घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मुस्कान (24) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ संगम विहार में रहती है। वहीं पड़ोस में रवि नामक युवक रहता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे मुस्कान घर बाहर खड़ी थी। तभी रवि आया और उसके ऊपर तेजाब फेंका। उसके बाद खुद थाने जाकर आरोपी ने घटना की जानकारी दी। आरोपी ने पुलिस को बताया की उसे शक था कि मुस्कान किसी अन्य युवक से बात करती है।