Home Delhi विवादित धर्म उपदेशक ज़ाकिर नाइक ने लिखा भारतीयों के नाम खुला पत्र

विवादित धर्म उपदेशक ज़ाकिर नाइक ने लिखा भारतीयों के नाम खुला पत्र

0
विवादित धर्म उपदेशक ज़ाकिर नाइक ने लिखा भारतीयों के नाम खुला पत्र
Zakir Naik's open letter is an attempt to communalise muslims and a veiled threat to govt
Zakir Naik's open letter is an attempt to communalise muslims and a veiled threat to govt
Zakir Naik’s open letter is an attempt to communalise muslims and a veiled threat to govt

नई दिल्ली। विवादित धर्म उपदेशक जाकिर नाइक ने शनिवार को भारतीयों के नाम एक खुला पत्र लिखकर पूछा है कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि भारत सरकार उन्हें दुश्मन मान रही है और उन्हें ‘आतंकवादी उपदेशक’ का तमगा दिया जा रहा है।

नाइक ने कहा कि क्योंकि वह मुसलमानों के बीच एक मशहूर हस्ती हैं इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 150 देशों में 25 सालों से मैं लोगों के साथ संवाद स्थापित कर रहा हूं और वह मुझे इज़्ज़त देते हैं पर मुझे मेरे ही देश में आतंकवादी उपदेशक की उपाधि दी जा रही हैं।

विवादित इस्लाम प्रचारक ने कहा कि उनको मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने की साजिश के तहत प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने अपने खत में पांच सवाल पूछे हैं, क्यों उनकी एनजीओ के खिलाफ नई जांच शुरू हो रही है जबकि अतीत में उनके खिलाफ किसी भी गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि उनपर और आईआरएफ पर प्रतिबन्ध लगाया जाना आज की तारिख में देश के लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

नाइक ने कहा कि यह मैंने केवल अपने लिए नहीं कहा है क्योंकि यह प्रतिबन्ध देश के 20 करोड़ मुसलमानों के लिए अकथनीय अन्याय के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा कि यह हमला केवल मेरे ऊपर नहीं है, बल्कि भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है। नाइक पर आरोप है कि उनके उपदेशों से प्रभावित भारत तथा अन्य देशों में कुछ युवा कट्टरपंथ की ओर आकर्षित हुए हैं। ]

https://www.sabguru.com/zakir-naiks-ngo-banned-from-receiving-foreign-funds-directly/