भीलवाड़ा में पंडित प्रदीप मिश्रा 8 से 14 अप्रेल तक करेंगे श्री शिव महापुराण कथा

1


मेडिसिटी ग्राउण्ड में धर्म ध्वजा की स्थापना

भीलवाड़ा। हर तरफ गूंज संकटमोचन हनुमानजी महाराज ओर भोले शंकर महादेव के जयकारों की गूंज और भक्तिपूर्ण माहौल। ये नजारा रविवार को प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से 8 से 14 अप्रेल तक होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए मंत्रोच्चार के बीच धर्म ध्वजा की पूजा एवं स्थापना के अवसर पर दिखा।

श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में कथा स्थल आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड में ध्वज स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री हरिशेवाधाम के महामंडलेश्वर श्री हंसरामजी उदासीन महाराज के कर कमलो से श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सान्निध्य में की गई।

ध्वज पूजा एवं भूमि पूजन आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी के नेतृत्व में किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अनुष्ठान कर सभी देवताओं से कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद प्रदान करने का आह्वान किया गया। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ से भक्ति का माहौल और भी प्रगाढ़ हो गया। वैदिक विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कर देवताओं से आयोजन की सफलता की कामना की गई।

ध्वज पूजा के बाद अभिजीत मुर्हुत में श्री हरिशेवाधाम के महामंडलेश्वर श्री हंसरामजी उदासीन एवं महंत बाबूगिरीजी महाराज के सान्निध्य में भूमि पूजन कर विधिवत रूप से धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। कोटडी के गोभक्त संत लालदासजी महाराज का भी सान्निध्य मिला। हनुमानजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। ध्वज पूजा एवं स्थापना में मंत्रोच्चार पंडित अशोक व्यास के नेतृत्व किया गया।

पूजन कराने वालों में पंडित देवेन्द्र शास्त्री, ऋषि शास्त्री, हिमांशु शास्त्री, राजेंद्र शास्त्री, अविश शास्त्री शामिल थे। ध्वजा पूजा एवं स्थापना के मौके पर श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के संरक्षक श्रीगोपाल राठी, राकेश पाठक, संयोजक अशोक बाहेती एवं गजानंद बजाज, महासचिव पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, सह संयोजक सत्येंद्र बिरला, रामजी गुर्जर,ललित सोमानी, रजनीकांत आचार्य,बद्रीलाल सोमानी, कैलाश सोनी, रामेश्वरलाल ईनाणी, हनुमान अग्रवाल, पवन पंवार, दुर्गालाल सोनी, रमेश बंसल, हनुमान अग्रवाल, मंजू पोखरना, अलका जोशी, पवन नागौरी, गोपी पाटोदिया, दिनेश विजयवर्गीय, राजेश कुदाल, सुनील जागेटिया, विवेक निमावत, सत्यनारायण गुगड, जितेंद्र सिंह राजावत चेतन मानसिंहका, बाबूलाल टांक, पंकज अग्रवाल,अभिषेक सोमानी, रोहित गगरानी, अशोक सिंह, कैलाश बल्दवा, विष्णु समदानी, संजय राठी सहित कई पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन मौजूद थे।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सोमानी ने बताया कि ध्वज स्थापना के साथ कथास्थल पर विशालकाय टेंट आदि लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। कथा श्रवण के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को श्रेष्ठ सुविधाएं मिले इसके लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी जुटे हुए है। कथा आयोजन को लेकर भीलवाड़ा के भक्तों में उत्साह का माहौल है ओर सभी आगे होकर आयोजन से जुड़ सेवाएं देने के तत्परता दिखा रहे है।