डबल इंजन की सरकार में निचले स्तर तक पहुंचेगी कल्याणकारी योजनाएं : सुरेश रावत

पुष्कर। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पुष्कर पहुंचे विधायक सुरेश सिंह रावत भाजपा कार्यकर्ताओं गमजोशी से स्वागत किया। रावत ने जगत पिता श्रीब्रह्माजी के दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की।

विधायक रावत ने बताया कि शुक्रवार को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा शपथ ग्रहण करेंगे। दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त प्रदेशवासियों ने पुष्कर सहित पूरे राजस्थान में फिर से भारी बहुमत से कमल खिलाया है।

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है इसलिए पूजा अर्चना कर राजस्थान प्रदेश को एक खुशहाल और विकसित राज्य बनाने की ओर हमारी सरकार कार्य करें इसकी कामना की है। प्रदेश में अपार जनमत से बनी डबल इंजन की सरकार केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर लाभान्वित करेगी।

विधायक रावत के साथ नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, निवर्तमान अध्यक्ष कमल पाठक, जिला मंत्री भाजपा अजमेर देहात महेंद्र सिंह मझेवला, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक लखन सरवाडिया, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश पाराशर, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, रोहन बाकोलिया, संदीप पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाराशर, कमल पाराशर(जैकी), मण्डल मंत्री अंशुमान पाराशर, पवन शर्मा, मण्डल के कोषाध्यक्ष पार्षद कमल रामावत, महिला मोर्चा अजमेर देहात की जिला उपाध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी देवी पाराशर, पूर्व पार्षद व पूर्व मंडल महामंत्री महेश पाराशर, समर्पण निधि के मण्डल संयोजक मुकेश जाखेटीया, युवा मोर्चा मण्डल पुष्कर अध्यक्ष भुवनेश पाठक, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा सरवाड़िया, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल पुष्कर अध्यक्ष हेमराज तेजी, नगर पालिका पुष्कर पार्षद मुकेश कुमावत, महेंद्र सिंह खंगारोत, विष्णु सैन, व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक प्रवीण चौधरी(गुड्डू), बूथ अध्यक्ष महेश सैन, गोपाल बना, मंडल आईटी संयोजक लाभांशु वैष्णव, दामू पाराशर, लक्ष्मीकांत गोड़, अमन शर्मा व अन्य सैंकड़ों गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मनोनीत विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का अजमेर आगमन पर भव्य स्वागत