तीर्थराज पुष्कर में पुष्करम ज्योतिष चक्रे मासिक पत्रिका का विमोचन

0

पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर के प्रकाशित होने वाली भारतीय प्राच्य विद्याओं की मासिक पत्रिका पुष्करम ज्योतिष चक्रे का विमोचन बुधवार को पुष्करम रिसोर्ट में आयोजित समारोह में किया गया। पत्रिका की प्रकाशक एवं मुद्रक आईडीएसएमटी कोलोनी चन्द्रा देवी तथा मानद सम्पादक ज्योतिषाचार्य एवं जोगणियाधाम संस्थापक भंवरलाल हैं।

पुष्करम ज्योतिष चक्रे के विमोचन अवसर पर पुष्कर के पंडित दिलीप शास्त्री ने वैदिक विधि अनुसार पूजा की। सह सम्पादक एवं व्यवस्थापक एडवोकेट प्रशान्त वर्मा ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों तथा ज्योतिषि वास्तुशास्त्री कर्मकांड के पुरोहितगणों का स्वागत किया।

ज्योतिषाचार्य एवं जोगणियाधाम संस्थापक भंवरलाल

पुस्तक प्रकाशन और इसमें प्रकाशित की गई उपयोगी जानकारी के लिए सभी ने सराहना की। प्रिन्टर किशन गुप्ता, विजय सिंह मौर्य, संतोष खाचरियावास का सहयोग रहा।

पुष्कर के पंडित कैलाश दाधीच, पंडित कमल नयन दाधीच, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, पंडित दिनेश शास्त्री, ज्योतिषी मोनिका शर्मा, तरूण अग्रवाल तथा वैद्याचार्य मोहित शर्मा आदि कई विद्वानों का विमोचन समारोह में आशीर्वाद मिला।


समारोह में पंडित हरीश व्यास, पंडित प्रकाश शर्मा, आनंद शर्मा, महेन्द्र विक्रम सिंह बाघसूरी, मृणालिनी सिंह बाघसूरी, एसपी मित्तल, नगर निगम के पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री शीला खंडेलवाल, वास्तु विशेषज्ञ रितेश कुमार, पत्रकार राकेश भट्ट, भीखम शर्मा, अनिल शर्मा आदि ने शिरकत की।