भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने मोर्चा के पदाधिकारियों की गुरुवार को घोषणा की। इसमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री एवं छह प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।

चौधरी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व खीमाराम चौधरी, गणपतसिंह राठौड़, बिरदी सिंह चौधरी, सत्येंद्र सिंह पथेना, दुर्गा हटवाल (नायक), राजेंद्र सिंह रावत, कमलेंद्र सिंह हाडा एवं संजय धाकड़ को दिया गया है। इसी तरह प्रदेश महामंत्री का दायित्व रेवंत सिंह राजपुरोहित, ओपी यादव एवं डॉ. बलराम दून को सौंपा गया है।

इसके अलावा प्रदेश मंत्री के रूप में समरथ सिंह राठौड़, जीवन चौधरी, प्रकाश भाकर, चिराग चौधरी, रामनिवास मंडा एवं राधेश्याम गुर्जर, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश मितल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ढाका, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक पारीक, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह धालीवाल, आईटी प्रभारी दिपांशु जैन व आईटी सह संयोजक के रूप में अवधेश कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश संयोजक नीति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण विभाग ओमप्रकाश मीणा, प्रदेश संयोजक प्राकृतिक खेती राजासाध वैष्णव व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश शर्मा को बनाया गया है।