10वीं परिणाम : आबूरोड की कनक सैनी को 96.67 प्रतिशत अंक

2

आबूरोड। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मंगलवार को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा में सिरोही जिले के आबूरोड स्थित सेंट थामस स्कूल की छात्रा कनक सैनी ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

छात्रा के पिता ज्ञानचंद सैनी व्यवसायी और माता नम्रता सैनी गृहिणी है। बचपन से ही पढाई में होशियार कनक सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल टीचर्स को दिया है। कनक सैनी को मोबाइल नम्बर 8440064759 पर बधाई दे सकते हैं।