तखतगढ़ में मुख्यमंत्री गहलोत का मनाया जन्मदिन, परिंडे लगाए

तखतगढ़/पाली। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 73वां जन्म दिवस केक काटकर मनाया तथा पक्षियों के लिए परिंडे बांधें।

नगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता खुर्शीद कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत के जन्म दिवस के उपलक्ष में पूर्व नगर अध्यक्ष भंवर मीना, पार्षद विक्रम खटीक ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। जल संसाधन विभाग के डाक बंगला परिसर, विभिन्न मोहल्लों में कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पक्षियों लिए परिंडे बांधे। इससे गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझ सकेगी।

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया। गुरुवार को बालिका विधालय में फल वितरण एवं शुक्रवार को बेसहारा मुक पशुओं को हरा चारा खिलाया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष भंवर मीना, पार्षद विक्रम खटीक, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष भोमाराम मीणा, पार्षद सूरज वाल्मीकी, पूर्व पार्षद कानाराम प्रजापत, बरकत सिलावट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष सुरेश मकवाना, मीडिया प्रभारी रमेश माली, रामचंद्र जीनगर, पार्षद प्रतिनिधि मनिष परिहार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।