श्री श्याम वार्षिकोत्सव : राजसी ठाठ-बाट से श्याम बाबा ने किया नगर भ्रमण

अजमेर। श्री श्याम प्रेम मण्डल द्वारा श्री श्याम बाबा के 31वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को खाटू वाले श्याम बाबा की भव्य शोभा यात्रा राजसी ठाठ-बाट से निकाली गई। श्याम बाबा ने कोलकाता से आए हुए कारीगरों द्वारा निर्मित रथ पर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में जन सैलाब उमड पड़ा एवं अजमेर शहर श्याम मय हो गया।

शोभायात्रा ढोल ताशे, बेण्ड बाजे के साथ निकाल कर श्री श्याम बाबा नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में राम मन्दिर व रामलला की झांकी मुख्य आकृर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण की रास लीलाओं की संजीव मंचन किया गया। हनुमान जी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।

शोभायात्रा में 251 रंग बिरंगे निशान लेकर श्याम भजन पर नाचते गाते श्याम प्रेमी बंधु चल रहे थे। शोभायात्रा में मण्डल की 300 महिलाएं एवं 250 पुरुष एक सी पोशाक में श्याम प्रेमी भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे।

शोभायात्रा मदार गेट स्थित सुरजकुण्ड मन्दिर से प्रारम्भ होकर गांधी भवन, चूड़ी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, खाईलेण्ड मार्केट, गांधी भवन, स्टेशन रोड होते हुए पुनः मदार गेट सुरजकुण्ड मन्दिर पर पहुंची। शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा तोरण द्वार बनाए गए व पुष्पवर्षा कर अल्प आहार वितरित कर स्वागत किया।

शोभायात्रा के मार्गों पर विशेष रुप से लाईटिंग रोशनी की व्यवस्था की गई। नया बाजार चौपड़ पर श्याम बाबा का अग्र श्याम प्रेम मंडल द्वारा पुष्प एवं इत्र की वर्षा कर 101 दीपकों से महा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

शोभा यात्रा का सांसद भागीरथ चौधरी, अजमेर व्यापारिक संघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार बंसल, अशोक बिंदल, राजकुमार गर्ग, पार्षद देवेंद्र शेखावत, अनीश मोयल, गणेशी लाल अग्रवाल, लोकेश मुंशी, नितेश बिंदल, मनीष अग्रवाल आदि ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

मण्डल के गोपाल गोयल, कमल गर्ग, देवेश गुप्ता, अनिल खण्डेलवाल, रमेश अग्रवाल, यशवंत शर्मा, विजय सैनी, संजीव गुप्ता, जितेन्द्र खण्डेलवाल, विष्णु चौधरी, सुरेश गोयल एवं श्री श्याम सखी मण्डल और श्री श्याम युवा मण्डल का सहयोग रहा।