शांतिवन में अशांति, ब्रह्माकुमारी मुख्यालय में पुलिस से हाथापाई के मामले में 6 अरेस्ट 

12

सबगुरु न्यूज-आबूरोड। दुनिया में शांति के संदेश देने वाली आध्यात्मिक संस्थान के ब्रह्माकुमारी के सिरोही जिले स्थित आबूरोड के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में बुधवार रात एक सम्पत्ति के विवाद को लेकर हाथापाई हो गई थी। इसमें प्रमुख समूह ब्रह्माकुमारी संस्थान पदाधिकारियों फॉलोअर का था, जिनके साथ मारपीट हुई कथित रूप वो भी संस्थान फॉलोअर था। पुलिस ने राजकार्य में बाधा के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

माउंट आबू के वृत्त अधिकारी गोमाराम ने सबगुरु न्यूज को बताया कि मारपीट की रात को ही ब्रह्माकुमारी संस्थान की विवादित भवन से एक दर्जन फॉलोअर्स को बीएनएसएस की धारा 170 (पुरानी सीआरपीसी 151) के तहत गिरफ्तार किया था। मारपीट के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट कर दी थी।

इसके बाद पुलिस की तरफ से राजकार्य में बाधा का प्रकरण भी दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में दो लोगों को नामजद करके करीब सवा दर्जन लोगों पर प्रकरण दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था, जांच के बाद इन्हीं में से छह जनों को राजकार्य में बाधा मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद इन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

– संस्थान ने स्थानीय पुलिस को की थी शिकायत

इस मारपीट से दिन ही ब्रह्माकुमारी संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय ने पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा नाम एक पत्र लिखा। इसमें स्थानीय थाने के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की थी।

इसमें लिखा था कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एक प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान है। जिसका अन्तराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन आबूरोड है। यहाँ प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। दिनांक 31 मार्च, 2026 को शाम को निखिल कुमार नामक व्यक्ति कुछ गुंडो के साथ लाठी व धारदार हथियारों से लैस होकर परिसर के प्रभुदर्शन विल्डिंग में मानव जीवन को क्षति पहुंचाने तथा जबरन घुसकर बलवा तथा मारपीट शुरु कर दी।

इससे संस्थान में देश विदेश से आये हजारों अनुयाईयों तथा समर्पित भाई बहनों में डर व आकोश का माहौल है। इसके साथ ही बड़ी अनहोनी होने की लगातार आशंका बनी हुई है। इस घटना के सन्दर्भ में संस्थान के सचिव द्वारा रात्रि में सदर थाना आबू रोड में प्रकरण दर्ज कराया गया है। इसके बावजूद अभी तक स्थानीय पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी है। जिससे उक्त अपराधी का मनोबल बढ़ गया है और वह गम्भीर अपराध करने हेतु आमदा है।

उक्त निखिल आदतन शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। उन्होंने इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस को उक्त अपराधिक व्यक्ति निखिल के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही कर गिरफतार का कानूनी सलूक अमल में लाई जाने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया था। इसकी प्रतिलिपि सिरोही पुलिस अधीक्षक और माउंट आबू के डीएसपी को भी भेजी थी।