13 भाषाओं में प्रकाशित 369 ग्रंथ आकर्षण का केंद्र
नई दिल्ली। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की ओर से हर साल आयोजित किए जाने वाले विश्व पुस्तक मेले का आयोजन इस बार प्रगति मैदान (भारत मंडपम) में 10 जनवरी से 18 जनवरी के बीच किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में सनातन संस्था द्वारा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित से संबंधित ग्रंथों की विशेष ग्रंथ-प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित ग्रंथ शास्त्रीय परिभाषाओं एवं प्रमाणों पर आधारित हैं। इन ग्रंथों में अध्यात्म, साधना, धर्म, राष्ट्ररक्षण, धर्म पर हो रहे आघात, धार्मिक कृतियां, आचार-पालन, बालसंस्कार, बच्चों का संस्कारयुक्त पालन-पोषण, आयुर्वेद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रामाणिक एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन उपलब्ध है।
संस्था द्वारा दिसंबर 2025 तक कुल 369 ग्रंथ, 13 भाषाओं में प्रकाशित किए जा चुके हैं, जिनकी 1 करोड़ 1 लाख 71 हजार से अधिक प्रतियां पाठकों तक पहुंच चुकी हैं। यह ग्रंथ-संपदा अपनी गहन विषय-वस्तु, शोधपरक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक मूल्यों के कारण देश-विदेश में पाठकों के बीच विशेष लोकप्रियता प्राप्त कर रही है।
इन ग्रंथों के अध्ययन से अनेक पाठकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। पाठकों के अनुभव बताते हैं कि इन ग्रंथों ने उनके विचार, आचरण और जीवन दृष्टि को दिशा दी है तथा अनेक वाचक इनके माध्यम से सनातन संस्था से जुड़ रहे हैं। विश्व पुस्तक मेले में आयोजित यह ग्रंथ-प्रदर्शनी साधकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शोधकर्ताओं एवं राष्ट्र चिंतकों के लिए सनातन संस्कृति, धर्म और जीवन मूल्यों को समझने का एक सशक्त माध्यम है।
प्रदर्शनी से संबंधित विवरण
समय : प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक
स्थान : भारत मंडपम (प्रगति मैदान), नई दिल्ली
हिंदी ग्रंथ : हॉल क्र. 2–3, स्टॉल क्र. L-09
अंग्रेजी ग्रंथ : हॉल क्र. 6, स्टॉल क्र. V-33
सनातन संस्था की इस अद्भुत एवं अद्वितीय ग्रंथ-संपदा का लाभ लेने के लिए सभी पाठकों, पुस्तक-प्रेमियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह है कि वे विश्व पुस्तक मेले में सनातन संस्था की स्टॉल का अवश्य अवलोकन करें।



